पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishanganj News Policy Made For Thorough Investigation At Border Transit Points

सीमावर्ती ट्रांजिट प्वाइंट पर गहन जांच की बनी नीति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला पदाधिकारी ने शनिवार की देर शाम कोरोना वायरस को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित एसएसबी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। जिला पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने सीमावर्ती नेपाल से सटे तीन प्रखंड यथा ठाकुरगंज, दिघलबैंक व टेढ़ागाछ में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी, एसएसबी व स्वास्थ्य विभाग मिलकर ट्रांजिट प्वाइंट पर निगरानी रखेंगे। उन्होंने 13 पंचायतों में ग्राम सभा के जरिये लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने व बचाव की जानकारी देने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल में बनाए गए नियंत्रण कक्ष के नम्बर 06456-223375 एवं इमरजेंसी नम्बर 8544421502 का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। जिला स्तर के अधिकारी, एसएसबी व स्वास्थ्य विभाग का एक वाट्सअप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा।

एसएसबी व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक करते डीएम।
खबरें और भी हैं...