पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishanganj News Pramod Raj Elected Unopposed With The Support Of 7 Councilors President Of Thakurganj Nagar Panchayat

7 पार्षदों के समर्थन से प्रमोद राज निर्विरोध चुने गए ठाकुरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ठाकुरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर प्रमोद राज चौधरी निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार को रचना भवन में सात पार्षदों के समर्थन से प्रमोद राज चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। नगर पंचायत ठाकुरगंज में कुल 12 पार्षद हैं। निवर्तमान अध्यक्ष देवकी अग्रवाल और उनके चार समर्थकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। प्रमोद राज चौधरी निर्धारित समय पर अपने समर्थक पार्षदों के साथ रचना भवन में प्रवेश कर गए। मतदान के निर्धारित समय के एक घंटा देर तक विपक्ष के आने का इंतजार किया गया, लेकिन पांच पार्षद नहीं पहुंचे। इसके बाद सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर ने मतदान की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी किया। अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामंाकन आया।

इस मौके पर मौजूद वरीय प्रभारी सह एडीएम ब्रजेश कुमार ने प्रमोद राज चौधरी को अध्यक्ष घोषित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र सौंप दिया। इससे पूर्व प्रमोद राज चौधरी नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद थे। रिज़ल्ट जारी होते ही समर्थकों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री चौधरी को फूल मालाओं से लाद दिया। साथ ही गगनभेदी नारेबाजी की।

2017 में देवकी अग्रवाल बने थे नगर पंचायत के अध्यक्ष, 17 फरवरी को आया था अविश्वास

12 वार्ड वाले नगर पंचायत ठाकुरगंज का मई 2017 में देवकी अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इनके साथ ही प्रमोद राज चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन अधिक दिनों तक इन दोनों की जोड़ी नहीं टिकी। दोनों के बीच तल्ख देख परोक्ष रूप से कई सफेदपोश दरार को और गहरा करने में जुट गए। तल्ख इतना तीखा हो गया कि नौबत अविश्वास प्रस्ताव तक पहुंच गया। 17 फरवरी को प्रमोद राज चौधरी के नेतृत्व में सात पार्षदों ने देवकी अग्रवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया। इसमें वे सफल भी हो गए। प्रमोद राज चौधरी के साथ वार्ड पार्षद इशरा देवी, गोपी उरांव, संजय यादवेन्दु, चंदा देवी, बेबी देवी एवं उर्मिला सिन्हा ने शुक्रवार को मतदान में भाग लिया।

जीत ठाकुरगंज के नागरिकों की, विकास में नहीं रहेगी कसर : अध्यक्ष

निर्विरोध निर्वाचन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद राज चौधरी ने कहा कि यह जीत ठाकुरगंज नगर पंचायत के नागरिकों की जीत है। उन्होंने कहा कि जिन पार्षदों ने समर्थन किया और जिन्होंने समर्थन नहीं दिया उनके बीच कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जनता के विश्वास पर खड़ा रहते हुए नगर पंचायत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। प्राथमिकता के अधार पर नगर के विकास की रुपरेखा तैयार की जाएगी एवं उसपर सभी पार्षदों के साथ मिलकर अमल करने का प्रयास किया जाएगा ताकि ठाकुरगंज का समुचित विकास हो सके।

12 वार्ड वाले नगर पंचायत में मई 2017 में देवकी अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे

सुरक्षा के किए गए चाक चौबंद इंतजाम

मुख्य पार्षद के चुनाव को लेकर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया था। एसडीएम शहनवाज़ अहमद नियाजी स्वयं सुरक्षा का कमान संभाल रखे थे। रचना भवन की ओर जाने वाले सभी रास्ते को सील कर दिया गया था। सभी रास्ते पर दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात रहे। रचना भवन के मुख्य दरवाजे पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। चुनाव में भाग लेने वाले वार्ड पार्षदों की पहचान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ठाकुरगंज एवं ठाकुरगंज थानाध्यक्ष को तैनात किया गया था।

ठाकुरगंज नगर पंचायत का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अपने समर्थक पार्षदों के साथ प्रमोद राज चौधरी।
खबरें और भी हैं...