- Hindi News
- National
- Kishanganj News Preparations Completed Election Of Students39 Union In Marwari College For Nine Posts Today
तैयारी हुई पूरी, नौ पदों के लिए मारवाड़ी कॉलेज में छात्रसंघ का चुनाव आज
छात्र संघ चुनाव 2020 में 09 अलग-अलग पदों के लिए 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। 3784 मतदाता इनके भाग्य का आज शनिवार को करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए अक्षय कुमार, मो. इरशाद आलम एवं मो. मुन्तज़िर आलम के बीच मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद के लिए अंकित मिश्रा एवं मो. लाडला नफ़ीस के बीच सीधा संघर्ष होगा। महासचिव पद के लिए अभिषेक कुमार साह, मो. बख़्तियार आलम एवं मो. शादाब आलम के बीच मुकाबला होगा।
संयुक्त सचिव पद के लिए राफिया सुल्ताना एवं तनुजा कुमारी के बीच सीधा संघर्ष होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार सिन्हा एवं शुभम कुमार साहा के बीच सीधा मुकाबला है। काउंसिल मेम्बर के चार पदों के लिए अब 08 उम्मीदवार और अभिषेक कुमार सिंह, अमित कुमार चौहान, दीपक कुमार, मो. आदिल, मो. साहेब रज़ा, सादिक आलम, शिव शक्ति सिंह एवं तारिक़ अनवर के बीच संघर्ष होगा। सभी पदों के चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। आज वोट डाले जाएंगे।
पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय मारवाड़ी कॉलेज छात्र संघ चुनाव 2020 के लिए 04 व 05 मार्च को नामांकन पत्र लिए गए थे। वोटर कॉलेज द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र के आधार पर ही वोट डाल सकेंगे। वोटों की गिनती 15 मार्च को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।