पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Thakurganj News Protest At Workplace Due To Non Compensation Of Land Holders

भू-धारियों को मुआवजा नहीं मिलने के कारण कार्यस्थल पर किया विरोध-प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली थाना क्षेत्र होकर गुजरने वाली अररिया-गलगलिया रेल परियोजना के तहत मीरभिट्टा में चल रहे कार्य को शुक्रवार को दर्जनों भू धारियों ने भूमि का मुआवजा नहीं मिलने पर कार्य स्थल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग की।
जानकारी के अनुसार पौआखाली मौजा थाना नंबर 222 व 221 अंतर्गत पड़ने वाले मीरभिट्टा व तेलीभिट्टा के समीप से गुजरने वाली रेल परियोजना का कार्य प्रारंभ है। कार्यस्थल पर कई दिनों से मिट्टी भराई आदि का कार्य भी चल रहा है। भू स्वामियों का कहना है कि कुछ भूमि का अधिग्रहण करने के बावजूद मुआवजा नहीं मिला है, जबकि जमीन के स्वामित्व संबंधी कागजात जमा कर दिए हैं। इस संबंध में मीरभिट्टा व तेलीभिट्टा निवासी मो. इसराइल, मो. जहांगीर, अकबर अली, मो. सईद आलम, मो. अतहर आलम, मो. अनीस आलम, मो. इरशाद अहमद, अमीनुद्दीन, नूरुल, नजीर, तासीर, कारी साबिर, समीरउद्दीन, मो. हुसैन, मो. सिकंदर आलम, मो. अयूब आदि ने बताया कि रेलवे के कार्य से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें मुआवजा की राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी जाए। फिर हमारे भूमि पर रेलवे का कार्य करें।

अररिया-गलगलिया रेल परियोजना कार्यस्थल पर विरोध प्रदर्शन करते भूमिदाता।
खबरें और भी हैं...