पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishanganj News Raising And Protecting Women Is The First Priority Of The Administration Dm

महिलाओं का उत्थान और सुरक्षा करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता : डीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

महिला दिवस पर जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुरुआत थाना परिसर से हुई। सदर थाना में डीएम व एसपी की मौजूदगी में महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया। इसमें विभिन्न स्कूली बच्चियां व राहत संस्था, काई पार्टनर, महिला सेल के सदस्य मौजूद थे। एक दिन के लिए महिला थानाध्यक्ष नौवीं की छात्रा ज्योति कुमारी को बनाया गया। वरीय अधिकारियों ने हौसला आफजाई की। कार्यक्रम के बाद छात्रा ज्योति महिला थाना के वाहन से गश्त पर भी निकली।

बच्चियों को थाना परिसर स्थित अलग-अलग कमरे की जानकारी दी गई। इस दौरान डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। खुद को पहचानने की जरूरत है। पुलिस व प्रशासन आपके साथ आपके लिए है। किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं। एसपी कुमार आशीष ने बच्चियों को पुलिस की कार्य शैली की विस्तृत जानकारी दी। एसपी ने कहा कि महिलाओं के लिए पुलिस तत्पर होकर काम कर रही है। सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग का भी गठन किया है। जो कोचिंग व विद्यालय परिसर के इर्दगिर्द तैनात रहते हैं। बच्चियां पिंक पेट्रोलिंग का नंबर रखें मुसीबत में फोन कर अविलंव सहायता ले सकतें हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय महिलामण्डल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मण्डल की किशनगंज शाखा द्वारा स्कूटी रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने टाउन थाना परिसर से इस स्कूटी रैली को ध्वज दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तेरापंथ भवन पहुंची। तेरापंथ भवन में जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश, एसपी कुमार आशीष को तेरापंथ महिलामण्डल द्वारा शाल भेंट कर अभिनन्दन किया। महिलामण्डल कि सदस्याओं ने मंगलाचरण गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में डीएम, एसपी, डीएसपी अजय झा, महिलामण्डल अध्यक्ष सायर कोठारी, उपाध्यक्ष विनीता दफ्तरी, राहत फाउंडेशन की डॉ फरजाना बेगम, अभातेयुप महामंत्री मनीष दफ्तरी, रेडक्रॉस सचिव मिक्की साहा, महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, महिला पुलिस, राहत, आई पाटनर, महिला सेल समेत कई अन्य संस्थाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रभा बैद और कमल चोरिया ने किया। कार्यक्रम में डीएसपी हेडक्वार्टर अजय कुमार झा, महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, रेड क्रॉस सचिव मिक्की साह, फरजाना बेगम, शशि शर्मा, मनीष दफ्तरी, सायर कोठारी, चेंरूप दुग्गड़, थानाध्यक्ष राजेश तिवारी, मेजर सुनील कुमार, सीआई इरशाद आलम, इंस्पेक्टर मनीष कुमार, मेराज हुसैन , अर्पिता साह, कुमारी गुड्डी, मोनिका प्रसाद आदि प्रमुखत: मौजूद थे।

डीएम ने की महिला सशक्तीकरण के कार्य की सराहना

जिलाधिकारी ने महिला सशक्तिकरण के लिए पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष द्वारा करवाये जा रहे सभी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए क्रम को बरकरार रखने को कहा। एसपी कुमार आशीष ने कई उदाहरणों के माध्यम से नारी शक्ति को समझाया। महिलामण्डल अध्यक्षा सायर कोठारी, अभातेयुप महामंत्री मनीष दफ्तरी, कन्या मंडल से राशि श्यामसुखा, कवयित्री निधि चौधरी सहित कई वक्ताओं ने भी मंच में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने अपने विचार रखे।

महिला थानाध्यक्ष बनीं नौवीं की छात्रा ज्योति व मौजूद एसपी व अन्य।

खबरें और भी हैं...