चुनावी माेड में राजद, प्रखंड कार्यालय का हुअा उद्घाटन
कलेक्टर मार्केट के सामने खुला राजद का कार्यालय, पार्टी की ली सदस्यता
बहादुरगंज प्रखंड अन्तर्गत झांसीरानी चौक स्थित कलेक्टर मार्केट के सामने राजद जिलाध्यक्ष सरवर आलम ने राजद प्रखंड कार्यालय का उदघाटन किया। बहादुरगंज राजद प्रखंड इकाई के द्वारा नये कार्यालय में राजद कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सरवर आलम ने की, जिसमें मुख्य रूप से आगामी विधासभा चुनाव 2020 पर चर्चा हुई। राजद संगठन को नई सिरे से मजबूती प्रदान करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजद के वरीय नेता उस्मान गनी, प्रदेश महासचिव (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) मंजर हसनैन कलेक्टर, राजद प्रखंड अध्यक्ष शोहेब इशरत, शिवधर यादव, पूर्व मुखिया समीम, इफ्तेखार आलम, सरफ़राज़ अकरम, दारा भाई, मोन्नीस आलम, ज़की इमाम, गुड्डे, तौफीर सहित अन्य राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के बाद कई लोगों ने पार्टी का सदस्यता ली। जिसमें सद्दाम हुसैन, बाबर अली, कामरान मोअज़्ज़म, अली असगर, आरिफ़ हुसैन, सद्दाम हुसैन, साहिल अनवर, फैज़ान अहमद, अनवार आलम, सज्जाद हुसैन, मो. अनवर आलम, इम्तियाज़ आलम, मो. मुमताज़ आलम व अन्य शामिल थे।
राजद के नये प्रखंड कार्यालय में बैठक करते जिलाध्यक्ष व अन्य।