- Hindi News
- National
- Thakurganj News Safai Workers On Strike Due To Non Payment Patients Suffering From Mess In Hospital
वेतन नहीं मिलने से सफाईकर्मी हड़ताल पर, अस्पताल में गंदगी से मरीजों को परेशानी
ठाकुरगंज|एक तरफ जहां कोरोना वायरस को लेकर सावधानी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों के बीच जागरुकता व जांच करवा रही है। जिसके कारण आंगनबाड़ी केन्द्रों व स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का सरकार ने फरमान जारी किया है। लेकिन ठाकुरगंज अस्पताल में आने वाले सैकड़ों मरीजों को सफाई कर्मियों के हड़ताल के कारण गंदगी भरे माहौल से दो चार होना पड़ रहा है। मरीजों ने बताया कि अस्पताल परिसर के बाहर और अंदर पसरे गंदगी के कारण काफी परेशानी हो रही है। सफाईकर्मियों में छोटू मलिक, अर्जुन मलिक, मीरा, वीणा, तारा, सुनीता, सरस्वती देवी ने बताया कि विगत तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण सीएस को लिखित आवेदन देकर हमलोगों को हड़ताल पर जाना पड़ा है। अस्पताल प्रभारी डाॅ. ए के झा ने कहा कि आवंटन के अभाव में बिल का भुगतान नहीं किया जा सका है। संवेदक द्वारा जेनरेटर कार्य का बिल दिया गया है।