हादसे को आमंत्रण दे रहा जर्जर शेड
पौआखाली| ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित पौआखाली राजस्व हाट का जर्जर मार्केटिंग शेड कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है। हालात यह है कि रोजमर्रा के सामान विक्रेता बास का खंबा लगाकर शेड के नीचे अपना व्यवसाय करते हैं। हमेशा लोगों में डर लगा रहता है कि कही जर्जर मार्केटिंग शेड गिर ना जाए। खासकर हाट के दिन यहां लोगों की काफी भीड़ रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार जल्द ही शेड का मरम्मत नहीं कराई गई तो यहां एक बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।