पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कलश यात्रा के साथ आज हाेगा श्रीमद भागवत कथा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किशनगंज| शहर के रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आज रविवार से श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। धरमशाला रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर से रविवार अहले सुबह करीब 8:30 बजे महिला श्रद्धालुओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थली रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचेगी। जहां कथावाचक आचार्य श्रवण जी महाराज द्वारा श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा।

उक्त आश्य की जानकारी देते हुए स्थानीय भक्तों ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ 15 मार्च से 22 मार्च तक चलेगा। प्रत्येक दिन दोपहर तीन बजे से शाम के सात बजे तक श्रीमद भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील किया कि वे समय से पहुंचकर अपना स्थान सुरक्षित कर लें।
खबरें और भी हैं...