- Hindi News
- National
- Kishanganj News Sp Ordered To Investigate The Case Of Recovering Hemp From The Car
कार से गांजा बरामदगी मामले की जांच का एसपी ने दिया आदेश
शनिवार की सुबह गुप्त सूचना पर फरिंगोला चेक पोस्ट से पुलिस ने एक कार से गांजा बरामद किया और कार को जब्त करते हुए उसमें सवार युवकों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। कार में एक ही परिवार के आधे दर्जन लोग मौजूद थे। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर अजय कुमार झा को एसपी ने जांच का निर्देश दिया। डीएसपी ने बताया कि पकड़ाए सभी आरोपी जमीनी विवाद को लेकर न्यायालय में आखरी गवाही देने के लिए आ रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा आरोपी के पहाड़कट्टा स्थित घर के अंदर शुक्रवार की देर रात पार्किंग का दरवाजा काटकर कार में गांजा रखने की बात सामने आई है। जांच का आदेश पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष को दिया गया है। वैज्ञानिक अनुसंधान से जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना देने वाला आरोपी का भतीजा है। प्रथमदृष्टया मामला फंसाने की साजिश का लग रहा है। ताकि आरोपी न्यायालय तक नहीं पहुंच सके। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।