पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Thakurganj News Ssb Soldiers Arrested 16 65 Lakh Smuggling Peas And Three With Daggers

एसएसबी के जवानों ने 16. 65 लाख की तस्करी के मटर और छुहारा के साथ तीन को किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसएसबी ने तस्करी के मटर और छुहारा से लदे ट्रक को जब्त कर तीन संदिग्धों को धर दबोचा है। कार्रवाई शुक्रवार की रात हुई। गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 19 वीं बटालियन के उप सेनानायक नवीन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जब्त तस्करी के मटर और छुहारे की कीमत 16 लाख 65 हजार रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही ट्रक भी जब्त किया गया है जिसका नंबर हरियाणा का है। जब्त माल व ट्रक सहित तीनों संदिग्धों को ठाकुरगंज कस्टम के हवाले कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 19 वीं बटालियन के उपसेनानायक नवीन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि सुखानी थानाक्षेत्र के क्वालडांगी गांव के समीप से नेपाल से तस्कर भारी मात्रा में छुहारा और मटर लेकर निकलने की फिराक में हैं।

345 बैग मटर 130 बैग छुहारा जब्त

सूचना के आधार पर नवीन कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय और सुखानी कंपनी के जवानों की टीम गठित कर ऑपरेशन का प्लान बना।क्वालडांगी गांव के समीप हरियाणा नंबर ट्रक को देखे जाने के बाद जवानों ने उसे रूकने का इशारा किया पर ट्रक चालक वाहन लेकर समीप स्थित भट्टा की ओर भागने लगा। जिसके बाद जवानों ने चारों ओर से ट्रक को घेरकर रोका और तलाशी ली तो उसमें 345 बैग मटर के साथ 130 बैग छुहारा निकला। जिसके बाद चालक संग दो लोगों को एसएसबी ने दबोचते हुए ठाकुरगंज कस्टम के हवाले किया। जब्त ट्रक की कीमत लगभग 12 लाख से अधिक आंकी गई है। एक बाइक भी जब्त की गई है। जिसकी कीमत बीस हजार बताई जा रही है। कस्टम इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि चालक संग दो अन्य लोगों को बांड भरवाने के बाद रिहा किया गया है।

ट्रक और चालक के साथ उपसेनानायक नवीन कुमार और एसएसबी।
खबरें और भी हैं...