- Hindi News
- National
- Kishanganj News Subhash Palli Arrested In Biasi An Accused Involved In Robbery
सुभाष पल्ली डकैती में शामिल एक आरोपी बायसी से गिरफ्तार
सुभाष पल्ली चौक के समीप साइकिल व्यवसायी के घर डकैती मामले में एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रविवार सुबह बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहरोरा गांव स्थित आरोपी के घर से हुई है।
रविवार को थानाध्यक्ष राजेश तिवारी के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष सरोज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम में अनुसंधान कर्ता एसआई केडी सिंह भी मौजूद थे। टीम रविवार को बायसी पहुंचकर बायसी पुलिस से संपर्क साधा जिसके बाद आरोपी के घर छापेमारी की, जहां आरोपी रिजाबुल उर्फ आजाद, उर्फ महमान उर्फ कलुआ पिता सलाम को गिरफ्तार कर टाउन थाना लाए। कागजी प्रक्रिया के बाद आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
बता दें 21 अगस्त 2018 को सरेशाम दर्जनों अपराधियों ने साइकिल व्यवसायी रघु सरकार के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश काले रंग की स्कार्पियो से घटना को अंजाम देने पहुंचे थे।