पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना काे ले सीमावर्ती इलाकों में विशेष अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ठाकुरगंज | कोरोना वायरस से बचाव और जागरुकता के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के आदेश के आलोक में ठाकुरगंज प्रखंड के नेपाल से सटे इलाकों को चिह्नित कर जागरुकता शिविर लगाकर जांच का सिलसिला जारी है। ठाकुरगंज स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि नेपाल से सटे छह पंचायत दल्लेगांव, बंदरक्षुला, मालिनगांव, तातपौआ, चुरली और भातगांव को चिह्नित कर सर्वप्रथम ग्राम सभा आयोजित कर कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव के तरीके के लिए जागरकता फैलाई जा रही है। साथ ही जांच शिविर लगाकर दो टीमें जांच कार्य में लगी है। नेपाल से सटे इलाकों में डाॅ. संजय कुमार और डाॅ. कमल किशोर के नेतृत्व में दो जांच टीमें लगाई गई है।
खबरें और भी हैं...