पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दस लीटर देसी शराब के धराया धंधेबाज, भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली की पूर्व संध्या गुप्त सूचना पर कोढ़ोबाड़ी थाना पुलिस ने काशीबाड़ी मालवस्ती गांव से एक व्यक्ति के पास से 10 लीटर देशी शराब बरामद की है। धराया व्यक्ति नशे की हालत में देशी शराब को पॉलीथिन की थैली में भर कर मकई के खेत में छिपा रखा था। जहां से पुलिस ने व्यक्ति को शराब के साथ हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। देशी शराब के साथ धराए व्यक्ति को जेल भेजे जाने की जानकारी देते हुए कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने बताया कि गुप्त सूचना पर सोमवार की शाम 39 वर्षीय नारायण ऋषिदेव पिता मनवा ऋषिदेव काशीबाड़ी मालवस्ती निवासी को उस समय पकड़ा जब वह शराब के नशे देसी शराब को अलग अलग पॉलीथिन की थैली में भरकर मकई के खेतों में छिपा रहा था और वहां से होली पर्व के दौरान बेचने की फिराक में था। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब और शराब के नशे में धराये धंघेबाज को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

शराब पीने का वीडियो वायरल होने पर दो युवक हुए गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | किशनगंज

रेलवे स्टेशन परिसर से शराब पीने का वीडियो वायरल होने पर मंगलवार की दोपहर पुलिस ने कार्रवाई कर दो युवकाें को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य पुलिस को आते देख चकमा देख भागने में सफल रहा। स्टेशन परिसर स्थित पार्किंग स्टैंड में शराब पीने का वीडियो साेशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो एसपी कुमार आशीष के संज्ञान में जाने के बाद टाउन थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। टीम जीआरपी के साथ संयुक्त कार्रवाई की। वायरल वीडियो के आधार पर दो युवक को गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य युवक मौके से फरार हो गए। जीआरपी थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने कहा कि एसपी के निर्देश पर कार्रवाई की गई, जिसमें रुइधासा हनुमान नगर निवासी दीपक सिंह पिता आनंद सिंह और डेमार्केट छेदिया बगान निवासी रतन राय पिता बाबू लाल रॉय पर उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। वहीं मामले में छेदिया बगान निवासी लक्ष्मण राय और पंकज कुमार, रुइधासा निवासी मुनाजिर उर्फ गुड्डू, खगड़ा माछमारा निवासी अजय ठाकुर, रेलवे कॉलनी निवासी संजय पासवान, चुड़ीपट्टी निवासी मो. साजिद पर भी मामला दर्ज किया गया है।

कोढ़ोबाड़ी थाना में पॉलीथिन में जब्त दसी शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी।
खबरें और भी हैं...