- Hindi News
- National
- Thakurganj News The Bjp Workers Celebrated The Meeting By Putting Each Other Gulal
एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाजपाइयों ने मनाया मिलन समारोह
जैसे-जैसे होली की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे होली का रंग लोगों पर चढ़ता जा रहा है। बाजारों में दुकानें रंग-बिरंगे गुलाल-रंगों से लोगों को अपनी आकृष्ट कर रही है तो दूसरी तरफ होली टोपी, चश्मा और पिचकारी के लिए लोगों का जमावड़ा लगने लगा है। मिष्ठान दुकानों में तरह-तरह की मिठाइयों के साथ होली स्पेशल जलेबी तैयारी आरंभ है तो विभिन्न दलों और राजनीति हस्तियों द्वारा होली-मिलन समारोह आयोजित होने का सिलसिला समाप्त नहीं हो रहा है। इसी कड़ी में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली सिंह के आवास पर भाजपा दल के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित की गई। इसमें सर्व-धर्म सद्भाव का परिचय देते हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दुसरे को होली की बधाई दी। इस मौके पर समाज के गणमान्य लोगों सहित कार्यकर्ताओं मिथिलांचल के होली की पहचान पुआ पकवान और कटहल की सब्जी का भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष देवकी अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष वासुदेव सिंह, संजय पोद्धार, सिपाही यादव, गुरुचरण सिंह, धनंजय सिंह, पप्पू तिवारी, गौरव गुप्ता, बादल कुण्डु सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।