पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishanganj News The Maximum Temperature Dropped By 6 Degrees Due To The Cyclone In The Bay Of Bengal

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात से अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिनभर घिरे रहे बादल, दो बार हुई हल्की बूंदाबांदी

मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित हुई। शनिवार को दिनभर बादल घिरे रहे और दो बार हल्की बूंदा बांदी भी हुई। शुक्रवार को दोपहर बाद से ही बादल घिरे रहने और हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान में कमी रही एवं शनिवार को दिन में भी लोगों को गर्म कपड़ों में देखा गया। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात से न्यूनतम पारा लुढ़क कर 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम खराब रहने के कारण बाजारों में भी अन्य दिनों की तुलना में चहल पहल कम रही। लोग घरों से कम निकले। सड़कों पर अपेक्षाकृत कम ट्रैफिक दिखा। शनिवार को किशनगंज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को किशनगंज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में छह डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट का असर लोगों पर देखा गया। मौसम विज्ञान केन्द्र कोलकाता के वैज्ञानिक जीके दास ने बताया कि बिहार में बनी ट्रफ रेखा और बंगाल की खाड़ी में विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बनने के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है। श्री दास के अनुसार रविवार को दोपहर बाद मौसम साफ होने और तापमान चढ़ने की संभावना है।

चाय और मक्के की फसल काे फायदा

बेमौसम बारिश का फसलों पर प्रतिकूल आंशिक असर पड़ा है। बेल वाली सब्जियों सहित गेहूं के फसलों को बारिश से नुकसान हुआ है। किसान आबेदुर के अनुसार गेंहू की फसल पकने के कगार पर है ऐसे में बारिश हो जाने से दाने काले पड़ने और फलन पर इसका प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। सब्जियों की खेती को भी अभी बारिश से नुकसान ही होगा। हालांकि चाय और मक्के की फसल को बारिश से फायदा होने की बात किसानों व जानकारों ने कही है।

विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बनने से माैसम में बदलाव

वर्तमान में बिहार तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है तथा एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है जो बंगाल और बिहार के मौसम पर प्रभाव डाल रहा है। रविवार दोपहर से मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
-जी के दास, मौसम वैज्ञानिक, मौसम विज्ञान केंद्र कोलकाता

बाजार में छाया रहा सन्नाटा व्यापार हुआ प्रभावित

मौसम का असर सीधे तौर पर बाजार पर देखा गया। अनुमान के तौर पर सुबह से बादल घिरे रहने और हल्की बूंदाबांदी के कारण बाजार में ग्राहक कम आए। इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ा। औसतन बिक्री में 60 फीसदी तक की कमी आई। बारिश के कारण सड़कों पर ट्रैफिक भी कम नजर आया। शहर में कई जगहों पर सड़कें कीचड़ से सन गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर से गुजरनेवाले एनएच पर भी शनिवार को कम वाहन दिखे। नेशनल हाइवे के सर्विस रोड कलटैक्स चौक में समानांतर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण कीचड़ में तब्दील दिखे। सड़क पर जमे कीचड़ के कारण पैदल चल रहे लोगों को बेहद परेशानी हुई।

अाज दोपहर बाद से मौसम साफ होने और तापमान में वृद्धि की संभावना, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 अाैर शनिवार काे 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

खराब मौसम के कारण शनिवार को खाली रही पश्चिमपाली चौक की सड़क।
खबरें और भी हैं...