तीन माह बाद ही उखड़ने लगी सड़क
किशनगंज| प्रखंड क्षेत्र के गाछपाड़ा पंचायत स्थित टेंगरमारी चौक से महत्वपूर्ण माने जाने वाले सिंधिया कुलामनी सड़क मरम्मत के तीन महीने के बाद ही उड़ने लगी है। 12 किलोमीटर लंबी सड़क का रख-रखाव, मेंटेनेंस सही समय पर सही तरीके से नहीं किये जाने के कारण सड़क की स्थिति फिर से जर्जर हो गई है। बताते चलें कि विगत तीन माह पूर्व ही इस सड़क का मरम्मत किया गया था। आलम यह है कि इस सड़क पर फिर से जगह-जगह गड्ढा बन गया है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द इसकी मरम्मत की मांग की है।