मरम्मत के दो माह बाद ही उखड़ने लगी सड़क
प्रखण्ड का अतिमहत्वपूर्ण माना जाने वाला सड़क पोठिया बिहार मोड़ पथ मरम्मत के दो महीने बाद ही उखड़ने लगा है। छह किलोमीटर लम्बी यह सड़क के रखरखाव और मेनटेनेंस सही समय पर सही तरीके से नहीं होने के कारण सड़क की स्थिति जर्जर हो गई। फिलहाल दो माह पूर्व ही सड़क की मरम्मत की गई, लेकिन आलम यह है कि फिर से जगह-जगह गड्ढा बन गया है और गिट्टी उखड़ने लगा है। इस मुख्य सड़क से हजारों लोग प्रत्येक दिन आवाजाही करते हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर अाकृष्ट कराते हुए जल्द मरम्मत की मांग की है।