पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

3 जगहों पर 93 लाख की लागत से बनेंगी तीन सड़कें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पोठिया| विधयाक कमरुल होदा ने रविवार को प्रखण्ड क्षेत्र के अलग-अलग तीन स्थानों पर तीन सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिसमें एमएमजीएसवाय व पीएमजीएसवाय से माखनपोखर आदिवासी टोला तक, बेलुआ रामगंज प्रधानमंत्री सड़क से कुसयारी बाघरानी तक, दलुआ से बाघरानी तक लम्बी सड़कों का निर्माण 93 लाख की लागत से किया जाना है।

विधयाक प्रतिनिधि मो. इदु हुसैन ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से दर्जनों गांवो का सम्पर्क अलग-अलग मुख्य सड़कों तक जुड़ जाएगा। जिससे ग्रामीणों को गांवो से गंतव्य स्थानों तक के लिए आवाजाही में काफी सुविधा होगी। इधर विधायक ने माखनपोखर में शिलान्यास समारोह के दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से मिलकर उनके समस्याओं को भी सुना और निदान का आश्वासन भी दिए। इस मौके पर ्रखण्ड प्रमुख जाकिर हुसैन, मो. इद हसैन, मो. मजहरुल आदि थे।
खबरें और भी हैं...