प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जंयती पर गुरुवार को प्रखंड के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चे अाैर शिक्षकों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सोहन मध्य विद्यालय धनतोला में प्रधानाध्यापक तेज नारायण सिंह, सहायक शिक्षक कुंज बिहारी सिंह एवं आदर्श मध्य विद्यालय के संकुल समन्यवक राजेश कुमार सिंह ने कहा बच्चे, जिन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहा जाता है का जन्म आज ही के दिन 1889 में 14 नवंबर को हुआ था। नेहरू को बच्चों के प्रति उनके प्रेम के लिए जाना जाता था अाैर 14 नवंबर को उनका जन्मदिन प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। उन्हाेंने कहा चाचा नेहरू ने कहा था आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे।
अायाेजित की गई प्रतियाेगिताएं
इस अवसर पर विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, निबंध प्रतियोगिता, खेल कूद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल करने वालों में सोहन मध्य विद्यालय धनतोला में प्रधानाध्यापक तेज नारायण सिंह, कुंज बिहारी सिंह, धीरेंद्र कुमार गणेश, उपेंद्र नारायण सिंह, श्याम सुंदर कुंवर, शाहनुर खातून। आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में प्रधानाध्यापक देव नारायण सिंह, संकुल समन्वयक राजेश कुमार सिंह, मामूर अनवर, अरविंद कुमार, उमेश प्रसाद सिंह, प्रेम प्रभा, उमा कुमारी सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।
पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया
14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है
आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करती स्कूली बच्चे।