एसएसबी जवानों पर हमले के अाराेप में दो काे जेल
एसएसबी जवानों पर हमला करने के अाराेप में जियापोखर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। सर्किल इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार के नेतृत्व में जियापोखर थानाध्यक्ष शिव प्रसाद, कुर्लीकोट संजय कुमार, पौआखाली इकबाल आलम, पाठामारी कुंदन चौधरी, सुखानी यू पी सिंह सहित गठित टीम ने शुक्रवार की देर रात्रि जियापोखर थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर मो. अख्तर (50) और मो. जाकिर आलम (32) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में जवानों पर हमले मामले में कई संदिग्ध नाम सामने आने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि आठ मार्च को भारत-नेपाल सीमा पर मवेशी तस्करी रोकने पर सिंघीमारी एसएसबी जवानों पर असमाजिक तत्वों ने सामूहिक रुप से हमला कर दिया था। जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे। माणिकटंडन पी गंभीर चोट के कारण कोमा में है और मो. वसीम अकरम अभी इलाजरत है उन्हें भी गंभीर चोटें आई ळै। एसएसबी अधिकारियों की शिकायत पर जियापोखर पुलिस ने चार नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी की गिरफ्तारी भी की थी।