- Hindi News
- National
- Bahadurganj News Unidentified Body Found Near Chandragaon Bridge People In Panic
चंद्रगांव पुल के समीप मिला अज्ञात शव, लोगों में मची अफरा-तफरी
शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई
बहादुरगंज प्रखण्ड के लौचा चन्द्रगांव पुल के समीप रविवार की सुबह एक अज्ञात शव मिलने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोगों ने शव को देखने के बाद ही बहादुरगंज थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को नदी से निकलकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है और शव को देखने से पता चला कि शव विगत कई दिनों से नदी में डूबे होने के कारण पूरी तरह खराब हो गया है। बहादुरगंज पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजती पुलिस व मौजूद ग्रामीणों की भीड़।