पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं का स्वावलंबी होना आवश्यक : चौहान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वंचित मुक्ति मोर्चा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पोठिया प्रखंड के शीतलपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष चौहान ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक उत्थान के बिना देश के विकास की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती। महिलाओं को शिक्षित और स्वावलंबी बनना होगा। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अख्तरी परवीण, डॉ. फरहत हुसैन व अब्दुल जलील सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं मौजूद थीं। कार्यक्रम में महिलाओं को फल का माला व गमछा देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...