पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kishanganj News Women Should Become Self Reliant Will Not Need Support Dr Tara Shweta

महिलाएं स्वाबलंबी बनें, सहारे की नहीं पड़ेगी जरूरत : डॉ तारा श्वेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किशनगंज| महिला दिवस के अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ व एआईएमआईएम की महिला जिलाध्यक्ष डॉ. तारा श्वेता ने रविवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि महिला व युवती स्वाबलंबी बनें तो उन्हें किसी के सहारा की जरूरत नहीं है। आए दिन महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा व दहेज को लेकर प्रताड़ित करने की खबरें मिलती है। इससे घबराएं नहीं, ऐसा होने पर अविलंव महिला की सुरक्षा के लिए तैनात संगठन या महिला थाना से संपर्क करें। बेहिचक होकर ऐसे हालात का सामना करें।

आज महिला पुरुषों के मुकाबले किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। देश भर में डॉक्टर के साथ दर्जनों जिलों में आईएएस व आईपीएस के पद पर महिला आसीन हैं। वे भी हमारी तरह महिला ही हैं। कड़ी मेहनत के बाद वे उस पद पर आसीन हुई हैं। इसीलिए खासकर छात्राएं जो स्कूल व कॉलेज के पढ़ाई कर रही हैं वह यह सोच अपने अंदर से निकाल दें कि पढ़ लिख कर क्या करना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सिर्फ घर का काम करने के लिए नहीं है। उनका भी अधिकार है कि वे जिस क्षेत्र में जाना चाहती है आसानी से जाएं। उनका भी हक़ पुरुषों के बराबर है।
खबरें और भी हैं...