592 विद्यालयों में यूथ व इको क्लब का गठन
जिले के 592 प्रारंभिक स्कूलों में यूथ व इको क्लब का गठन होगा। इस क्लब में प्रत्येक स्कूल के 20-20 छात्र सदस्य होंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुन्दन कुमार ने कहा कि क्लब के तहत ही अप्रैल से मार्च 2021 तक के लिए स्कूलों की गतिविधि व कैलेण्डर का निर्माण होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 15 मार्च तक सभी विद्यालय प्रधान को दोनों क्लबों का गठन कर लेने को कहा है, ताकि 20 मार्च तक कैलेण्डर निर्माण कर राज्य कार्यालय को भेजा जा सके। इस क्लब का उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जीवन कौशल विकास को बढ़ावा देना एवं नकारात्क भावनाओं का सामना करने के लिए तैयार करना है। साथ ही तैयार कैलेण्डर के अनुसार विद्यालय में विभिन्न प्रकार के मानसिक व शारीरिक विकास को बढ़ावा देने वाली कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इको क्लब के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति लगाव पैदा करना है। पर्यावरण संतुलन से होने वाली फायदे के बारे में जानकारी विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यूथ और इको क्लब के इंचार्ज प्रधान शिक्षक होंगे। दोनों क्लबों के लिए एक-एक नोडल शिक्षक नामित किए जाएंगे।