नशे में हंगामा करता युवक हुआ गिरफ्तार
किशनगंज| शराब के नशे में हंगामा करते एक युवक को शुक्रवार की देर शाम धरमगंज बस्ती से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रामस्वार्थ पासवान अपने घर में शराब पीकर हंगामा कर रहा था। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। आरोपी पर टाउन थाना में उत्पाद अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को जेल भेजा गया।