पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएसपी संचालक से छिनतई मामले में युवक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किशनगंज| सीएसपी संचालक से छिनतई मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीएसपी संचालक ने एक आरोपी को देखने के बाद उसे खुद पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी सैफुल हक पिता अब्दुल हन्नान निसन्दरा थाना चाकुलिया का रहने वाला है। जिसे खगड़ा में घूमते देख पीड़ित संचालक ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। इससे पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। आरोपी के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।

सीएसपी संचालक से बीते बुधवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। सीएसपी संचालक मो ताहिर आलम अस्पताल रोड स्थित सेंट्रल बैंक से दो लाख 38 हजार रुपए निकासी कर अपने घर लौट रहे थे। टाउन थाना के ख़िरदो गांव के समीप जामगछ के पास बाइक सवार तीन युवकों ने घेरकर पिटाई के बाद रूपए से भरा बैग छीन लिया और बंगाल की ओर भाग निकले थे।
खबरें और भी हैं...