पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhisarai News 10 Ptc Soldiers And One Woman Policeman Suspended For Missing Holi Duty

होली की ड्यूटी से गायब रहने पर 10 पीटीसी सिपाही एवं एक महिला पुलिसकर्मी सस्पेंड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपी ने ड्यूटी के दौरान बिना सूचना के गायब रहने पर की कार्रवाई

होली में ड्यूटी से गायब रहने पर एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। इनमें से 10 पीटीसी सिपाही, एक महिला सिपाही है। महिला सिपाही दीक्षा कुमारी बड़हिया थाना में पदस्थापित थीं। महिला सिपाही दीक्षा कुमारी के गायब रहने का रिपोर्ट थानाध्यक्ष ने एसपी को किया था। एसपी सुशील कुमार ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में होली के दौरान विधि व्यवस्था में लगाया गया था। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान ये सभी पुलिसकर्मी प्रतिनियुक्ति स्थल से गायब पाए गए। निलंबन को जारी किए गए पत्र में पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति को घोर अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता एवं लापरवाही करार दिया गया है। निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों में 10 पीटीसी सिपाही एवं एक महिला सिपाही हैं। लखीसराय थाना के पिंटू कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, अशोक कुमार सिंह, चुनचुन कुमार, आशीष कुमार राय, राम प्रकाश सिंह, हलसी थाना से चंद्रभान पासवान, मुकेश कुमार सिंह, धनलाल राय एवं बड़हिया थाना क्षेत्र से दीक्षा कुमारी को निलंबित किया गया है।

खबरें और भी हैं...