- Hindi News
- National
- Ramgarh Chauk News 104 Farmers Were Given Detailed Information About Organic Corridor Registration
104 किसानों को जैविक कॉरिडोर पंजीकरण की दी विस्तृत जानकारी
प्रखंड अंतर्गत कृषि भवन में जैविक कॉरीडोर के अंगीकरण एवं प्रमाणीकरण योजना अंतर्गत गठित दो किसान समूहों काे एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत ग्रुप के सभी किसानों के स्वागत अभिवादन प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रमोद कुमार के द्वारा कर किया गया।
वहीं जिला नोडल पदाधिकारी ललन कुमार, कृषि समन्वयक बड़हिया सह प्रशिक्षक संजय कुमार, कृषि समन्वयक रामगढ़ चौक प्रशांत नारायण, विकास कुमार, हंस सहायक तकनीकी प्रबंधक सुभाष कुमार, कृषि सलाहकार अजय कुमार, रंजीत कुमार, संजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में ग्राम पंचायत इमामनगर सुरारी के सुरारी गांव के जैविक ग्रुप के 52 किसान एवं ग्राम पंचायत तेतरहाट के तेतरहाट ग्राम निवासी जैविक ग्रुप के 52 किसान कुल 104 किसानों को जैविक कॉरीडोर पंजीकरण एवं प्रमाणीकरण योजना के अंतर्गत होने वाले कार्य की विस्तृत जानकारी दी गईंं। इस दौरान प्रशिक्षण में बताया गया कि किसान कैसे विष मुक्त अनाज का उत्पादन करेंगे एवं उसका अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मानक के अनुसार खड़ा उतरने के लिए प्रमाणीकरण करवाने का प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। समन्वयक विकास कुमार हंस के द्वारा किसानों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि किसान को अपने खेतों में
केमिकल फर्टिलाइजर रहित उत्पादन करना है।
प्रशिक्षण में उपस्थित किसान।