टाटा-दानापुर एक्सप्रेस से 12 लीटर बीयर बरामद
लखीसराय | उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ने ट्रेन जांच के दौरान लावारिस हालत में बुधवार को टाटा-दानापुर सुपर एक्सप्रेस से बीयर की खेप को बरामद किया है। धंधेबाज भनक पाकर फरार होने में सफल रहा। अधीक्षक उत्पाद शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि टाटा-दानापुर सुपर एक्सप्रेस में जांच में मननपुर से किऊल जं. के बीच चलाए गए अभियान में सफलता हाथ लगी है।