पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1.41 करोड़ रुपए से बन रही सड़क की जांच की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल लखीसराय के द्वारा प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य चौखड़ा रामपुर से लठिया कोड़ासी तक किया जा रहा है। यह सड़क साढ़े तीन किमी लंबी और लगभग एक करोड़ 41 लाख की लागत से बनाई जा रही है।

प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य में संवेदक व विभागीय अधिकारी के द्वारा मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान जहां सड़क किनारे से मिट्टी कटाई का कार्य कर सड़क पर मिट्टी भरी जा रही है। वहीं, सड़क निर्माण के दौरान सड़क में पानी का छिड़काव नहीं किए जाने एवं रोलर के बदले जेसीबी से ही मिट्टी दवाने का कार्य किया जा रहा है। जबकि दिए गए मिट्टी को रोलर से दबाने का प्रावधान है। इससे नाराज लोग गोलबंद होकर जिला प्रशासन के खिला़फ आंदोलन के मूड में है। इसके साथ ही सड़क किनारे लगे दर्जनों हरे भरे वृक्ष को काटा जा रहा है।

जहां एक ओर पौधा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ वृक्ष काटे जा रहे हैं। ग्रामीण अविनाश कुमार, कुंज बिहारी पासवान, सतीश सादा ,मुसहरू पासवान, गणेश सादा, प्रकाश सादा आदि ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए सड़क के दोनों किनारे से निकाले जा रहे मिट्टी से गड्ढे बन रहे हैं जो बरसात के दिनों में पानी भड़ने पर मिट्टी का कटाव होगा। ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक के साथ ही इंजीनियर से बार-बार मांग किए जाने के बावजूद पानी का छिड़काव एवं रोलर से मिट्टी नहीं दबाया जा रहा है। जिससे गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है।

रामपुर-लठिया कोड़ासी का बन रहा सड़क।
खबरें और भी हैं...