‘गिले-शिकवे भूल मनानी चाहिए होली’
प्रखंड मुख्यालय स्थित मुखिया कार्यालय में रविवार को होली को ले सांढ़ माफ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नजीर बेग ने धार्मिक भावनाओं से उपर उठकर अापसी प्रेम और सौहार्द को लेकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रखंड के सैकड़ों लोगों को आपसी भाईचारे के साथ प्रेम का संदेश देते हुए नजीर बेग ने होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी लोगों को एक-एक गमछा उपहार स्वरूप नजर करते हुए एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।
साथ ही रंगों का त्योहार होली को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। नजीर बेग ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाई चारे का त्योहार है। जैसे हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई आपस में हमसब भाई-भाई हैं। हम सभी को मिलकर होली का त्योहार मनाना चाहिए। लोगों से जो भी भूल चुक होती है। उसे भूल कर होली का त्योहार उत्साहित माहौल में शांतिपूर्ण तरीके से एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर मनाना चाहिए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में हलसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा भी मौजूद थे। इस अवसर पर अशोक यादव, धीरज सिंह, गौरीशंकर सिंह, अनिल मंडल, मदन मंडल, सनोज सिंह, पप्पू यादव, कपिल देव यादव, दशरथ पासवान, नारायण सिंह, अविनाश सिंह, पंचू सिंह, राहुल सिंह, त्रिपुरारी यादव, गुड्डू सिन्हा, राहुल कुमार, नरेश राम,रजन यादव, भुद्दु शेख, मास्टर शहुद, जीवन यादव सहित दर्जनों की संख्या में प्रखंड के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित नजीर बेग व अन्य।