पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ramgarh Chauk News 40 Mm Rains 60 Percent Damage To Rabi Crop Is Expected

40 एमएम हुई बारिश, रबी फसल को 60 प्रतिशत नुकसान होने की आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड अंतर्गत बेमौसम बरसात ने किसानों के लिए सिर दर्द साबित हो रहा है। बारिश से किसानों को रबी, दलहन एवं तेलहन को काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कृषि विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में 40.2 एमएम बारिश हुई है। बता दें कि रबी और तेलहन की फसल लगभग तैयार हो चुकी थी। कुछ किसान तेलहन आदि की कटनी भी कर चुके थे जो अभी खेत में ही पड़ा हुआ था। बारिश के वजह से भीग गया है। किसानों ने बताया कि जिस फसल की अभी कटाई नहीं की गई है वह भी बारिश से भीग गया है। धूप निकलने के बाद फसल के फली से दाना निकल कर जमीन पर बिखर जाएगा और बर्बाद हो जाएगा। इस बारिश से मसुर, चना, खेसारी, सरसो पर अधिक प्रभाव पड़ा है। गेहूं की फसल में अभी पटवन किया जा रहा है उसमें इसका असर कम पड़ेगा। लेकिन जो गेहूं पक कर तैयार हो गया है उस पर बारिश का बुरा प्रभाव पड़ेगा। कुल मिलाकर रबी की फसल में 60 प्रतिशत क्षति होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं माैसम वैज्ञानिक शंभू राय ने बताया कि गेहूं जो अभी पटवन की स्थिति में है उसमें किसान पानी जमने नहीं दें उसका निकास करें ताकि गेहूं पर पानी का कम असर हो सके। प्याज की खेती के बारे में उन्होंने बताया कि बारिश समाप्त होने के बाद बलाईटॉक्स 50, 3 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने से पड़ने वाले बारिश का असर समाप्त हो जाएगा।

रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है

बारिश से रबि फसल को भारी क्षति हुई है। जिसका रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजा जाएगा उसके बाद किसानों को रबि फसल संबंधी लाभ दिया जाएगा।
प्रमोद कुमार, रामगढ़ चौक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी

बारिश का कम ज्यादा सभी फसल पर असर पड़ेगा। आम की फसल पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा।
शंभू राय, हलसी, कृषि वैज्ञानिक

बड़हिया नगर व ग्रामीण क्षेत्र में रही बिजली बाधित

बड़हिया| विद्युत विभाग बड़हिया के द्वारा बिजली में गड़बड़ियों पर ध्यान नहीं देने से समस्या गहराती जा रही है। हल्की बारिश होने पर भी प्रतापपुर फीडर से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं के चेहरे पर मायूसी होना पड़ता है। हल्की बारिश व हवा में बड़हिया ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गुल हो जाती है जिससे लोग परेशान रहते हैं। शुक्रवार की रात हुई बारिश के बाद बड़हिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गयी जो शनिवार के देर शाम तक दुरुस्त हुई। वहीं नगर क्षेत्र में शुक्रवार के रात तक 11 बजे से शनिवार के सुबह 7 बजे तक बिजली बाधित रही। शनिवार को दिन भर बिजली आती जाती रही। बड़हिया में बिजली सप्लाई में गड़बड़ी यहां की पहचान बन गयी है। हल्की बारिश व तेज हवाओं के समय बिजली बाधित होना मानो स्थायी समस्या बन गयी है। बिजली विभाग सुधार की बात कह कर सप्लाइ व्यवस्था को बेहतर करने की बात तो करती है लेकिन वास्तविकता में समस्या और गहराता जा रहा है।

बेमौसम बारिश से रबी सहित अन्य फसलों को भी नुकसान

पीरीबाजार| शुक्रवार को मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन के साथ बारिश व ओले पड़ने की संभावना जताई थी। इसको लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी बिल्कुल सही साबित हुई और जिले भर में शुक्रवार की शाम से रुक रुक कर बारिश हो रही है। बेमौसम बरसात से जहां रबी फसलों को नुकसान हुआ है तो वहीं आम, सहजन, प्याज व धनिया की फसल पर इसका बुरा असर पड़ा है। साथ ही बारिश के कारण ठंड ने दोबारा दस्तक दे दी है। ठंड बढ़ने से लोगों की एक बार फिर गर्म कपड़े निकालने पर रहे हैं। ठंड बढ़ने के कारण लोगों में मौसम जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान और भी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम के बिगड़ते मिजाज के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। अभी भी मौसम के मिजाज को देखकर किसान को आने वाले दिनों को लेकर डर है कि कहीं तेज बारिश, हवा व ओले उसकी बची फसल को भी बर्बाद ना कर दे। पीरी बाजार क्षेत्र के किसान मृत्युंजय कुमार, रामकुमार सिंह, चुनचुन सिंह, टुनटुन सिंह आदि ने बताया कि इस समय रबी की सभी फसलों में बाली लगने के साथ ही कई स्थानों पर सरसों, मसूर व अलसी की कटाई शुरू हो चुकी है।

खेत में बारिश से भीगा हुआ सरसो का बोझा।

नुकसान हुए दलहन फसल को देखते किसान।
खबरें और भी हैं...