पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chanan News 54 Bottles Of Foreign And 56 Liters Of Country Liquor Confiscated Four Arrested

54 बोतल विदेशी व 56 लीटर देसी शराब जब्त, चार को किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किऊल थाना की पुलिस ने अवैध शराब तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध महुआ तथा अंग्रेजी शराब जब्त किया है। किऊल थानाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में रविवार की अहले सुबह अवैध शराब के खिलाफ प्रखंड के कई हिस्सों में छापेमारी की गयी। जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी तथा अवैध महुआ शराब का परिवहन करते अवैध शराब के साथ कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रविवार की सुबह पुलिस द्वारा चलाये जा रहे छापेमारी के दौरान सिंहचक गांव के भोलवा पुल के पास दो लोगों को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसमें सिंहचक गांव निवासी रणवीर यादव पिता श्रीकांत यादव तथा गौतम यादव पिता दासो यादव दोनों लोग बाइक से अवैध महुआ शराब ले जा रहे थे। पुलिस की गाड़ी देखा तो इधर उधर भागने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस को शक हुआ और उनलोगों को कुछ दूर खदेड़ कर पकड़ा गया।

जब्त शराब।
खबरें और भी हैं...