पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhisarai News A Businessman Arrested With 125 Bottles Of Foreign Liquor

125 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के एक दिन पूर्व क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में शराब कारोबारी को पकडने के लिए छापेमारी की गयी। नाै मार्च की देर रात थाना क्षेत्र के रतनुपुर गांव के गणेश मंडल के घर में छापेमारी कर 125 बोतल विदेशी शराब के साथ गणेश मंडल के पुत्र डब्लू मंडल को गिरफ्तार किया गया। मौके पर एसडीपीओं रंजन कुमार, सूर्यगढा थानाध्यक्ष चंदन कुमार, एएसआई धमेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिब बल मौजूद थे। बरामद शराब में 180 एमएल के राॅयल चैलेंजर की 125 बोतल शराब जब्त किया गया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि 03 लोगो को शराब की तस्करी मामले में चिह्नित किया गया है, जो डब्लू मंडल के घर शराब सप्लाई करता था। संलिप्त लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही। इधर 10 मार्च को होली के दिन गिरफ्तार युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर लखीसराय जेल भेज दिया गया है

सूर्यगढ़ा थाना में बरामद शराब।
खबरें और भी हैं...