पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhisarai News A Lawyer And His Wife Of Property Dealer Arun Singh Have Also Been Murdered In Mutual Rivalry

आपसी रंजिश में प्रापर्टी डीलर अरुण सिंह के अधिवक्ता व उनकी पत्नी की भी हाे चुकी है हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिन दहाड़े विद्यापीठ चाैक पर प्रापर्टी डीलर की हत्या के बाद शहरवासी सहमे हुए हैं। वहीं पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। इधर, घटना की जानकारी के बाद एसडीपीओ रंजन कुमार, लखीसराय थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, बड़हिया थानाध्यक्ष डी.एन पांडेय एवं कवैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मामले की पड़ताल कर रहे हैं। बाइक पर सवार अपराधियाें के अंधाधुंध फायरिंग कर अरूण सिंह की दिन-दहाड़े हत्या से सभी दहशत में हैं। इसके पूर्व जमीन विवाद के इस केस में अरूण सिंह के अधिवक्ता बलराम सिंह और उनकी प|ी को भी वाहन से कुचल कर हत्या की गर्इ थी। इसके पूर्व भी अरूण सिंह पर दो बार हमला हो चुका था। इस दोनों हमले में अरूण सिंह गोली लगने के बावजूद जिंदा बच पाने में सफल रहे थे।

गोली मारने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़ते हुए पहुंचे। इस दौरान अपराधी भागने लगे। भागने के दौरान बाइक और मैगजीन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

सात माह में दूसरे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

लखीसराय थाना क्षेत्र में सात माह के अंतराल में बेखौफ अपराधियों ने दो प्राॅपर्टी डीलर की हत्या की घटना को अंजाम दिया है। 02 सितम्बर 2019 को चितरंजन रोड में महिला मंदिर स्कूल मोड़ के पास बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी अमरजीत सक्सेना उर्फ पप्पू मेहता की की दिन दहाड़े गाेली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद 11 मार्च 2019 को विद्यापीठ चौक स्थित आवासीय परिसर में जमीन कारोबारी अरूण सिंह को नौ गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

आपसी रंजिश में की गई हत्या

किसी केस में अरूण सिंह के बीच गवाही चल रही थी। वे अपने बरामदा में बैठे हुए थे। तभी घटना को अंजाम दिया गया है। परिजनों के द्वारा एफआईआर में नाम देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपसी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। घटनास्थल से एक बाइक, खोखा मैगजीन और दो जिंदा गोली बरामद किया गया है।
रंजन कुमार, एसडीपीओ, लखीसराय

पुलिस का इकबाल खत्म, बेखौफ अपराधी

जिले में पुलिस का इकबाल खत्म हो रहा है। अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो चुका है। जिस प्रकार से बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े अरूण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। उससे यह साबित हो गया कि पुलिस का भय अपराधियों के मन से निकल गया है। अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उसके सामने मौन बनी हुई है।

घटनास्थल से बिना नंबर की पल्सर बाइक के साथ एक मैगजीन, दो गोली और खोखा बरामद

घटना के बाद परिजनाें काे समझाते एसडीपीअाे।

घटनास्थल से बरामद बाइक।

प्रापर्टी डीलर की हत्या के बाद घटनास्थल पर बिलखती परिवार की महिलाएं।

बरामद मैगजीन व जिंदा कारतूस।
खबरें और भी हैं...