पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kajra News A Population Of 50 Thousand For Two And A Half Years Without A Doctor Treatment Is Done 2 Days A Week

बिना चिकित्सक के ढाई वर्षों से 50 हजार की आबादी, सप्ताह में होता 2 दिन इलाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत सुदूर देहात क्षेत्र के कजरा रेलवे स्टेशन के समीप अतिरिक्त स्वास्थ केन्द्र कजरा में बीते लगभग ढ़ाई वर्षों से बगैर किसी डॉक्टर के अस्पताल चल रहा है। लगभग 50 हजार की आबादी वाला कजरा सुदूर देहात क्षेत्र के अस्पताल की स्थिति दयनीय है। डॉक्टर के अभाव में गरीब मरीजों का इलाज तो दूर बीमारी के संबंध में सलाह भी नहीं दी जाती है। आश्चर्य की बात तो यह है कि एपीएचसी कजरा में आयुष चिकित्सक के भरोसे सप्ताह में मात्र दो दिन मरीजों का इलाज होता है। शेष चार दिन क्षेत्र के मरीजों का इलाज भगवान भरोसे है। अतिरिक्त स्वास्थ केन्द्र कजरा में डॉक्टर की नियुक्ति नहीं रहने के कारण खास कर आस-पास के गांव की गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर किसी महिला को प्रसव कार्य कराना हो तो कजरा से लगभग 12 किमी दूर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र सूर्यगढ़ा जाना पड़ता है जबकि एपीएचसी कजरा में प्रसव कराने की व्यवस्था है लेकिन डाॅक्टर के नहीं रहने के कारण लोग डर से कजरा में प्रसव नहीं कराते हैं। बुद्धिजीवियों ने कहा कि एपीएचसी कजरा में एक डॉक्टर की नियुक्ति कर दी जाती तो कजरा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों के गरीब मरीजों को इलाज कराने में काफी सुविधा मिलेगी।

खबरें और भी हैं...