अवैध चालान के खिलाफ कार्रवाई, एक हिरासत में
शहर के कवैया थाना क्षेत्र के जमुई मोड़ के पास रविवार को पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर कवैया थाना की पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर जमुई जिले का फर्जी चालान काटने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही लैपटॉप, प्रिंटर एवं अन्य सामान को भी जब्त किया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल करने में जुटी हुई है। पुलिस हिरासत में लिया गया युवक स्थानीय बताया जाता है।
पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जमुई जिले के बालू स्टॉक का चालान जमुई मोड़ स्थित एक होटल में नाजायज तरीके से काटा जा रहा है। इस सूचना पर की गई छापेमारी में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
सख्ती