मानो गांव से आधा दर्जन बकरे की चोरी
पिपरिया | सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के मानो निवासी अजय साह के झोपड़ी से शुक्रवार की रात और अज्ञात पशु चोरों ने आधा दर्जन बकरा(खस्सी)चुरा कर ले भागा है जिसकी कीमत लगभग 60 हजार बताई जा रही है। मानो निवासी पशुपालक अजय साह बकरी पालन का कार्य करता था। अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात फुस की झोपड़ी में घुसकर आधा दर्जन बकरा को चुराकर एक वाहन पर लादकर ले भागा है।
अज्ञात चोरों ने बकरी को यूं ही छोड़ दिया और बकरा को लेकर चला गया। पीड़ित पशुपालक ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात की है। अपने पशु को खोजने के लिए आसपास के कई गांवों को दौरा किया लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल सका है।