मानो रामपुर ने शरमा को एक रन से किया पराजित
गेरुवा पुरसंडा पंचायत अंतर्गत खैरमा गांव में शनिवार को बीसीसी टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें चौथे दिन मानो रामपुर और शरमा की टीम के साथ मुकाबला हुआ। मानो रामपुर के कप्तान राहुल कुमार शरमा के कप्तान निशू कुमार दोनों कप्तानों के बीच निर्णायक के समक्ष टॉस हुआ। टॉस मानो रामपुर के कप्तान राहुल कुमार ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मानो रामपुर की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 248 रन बनाई। मानो रामपुर के तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज गौरव कुमार ने मात्र 29 बॉल में 13 छक्के और एक चौके की मदद से 86 रन बनाया। उन्होंने गेंदबाजी में भी जौहर दिखाते हुए 2 विकेट भी झटके। इसके अलावा निखिल कुमार 38 बॉल में 7 छक्के और एक चौके की मदद से 53 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शरमा की टीम 20 ऑफर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन ही बना पाई। जिसमें बबलू कुमार 24 बॉल में14 छक्के की मदद से 94 रन, छोटू कुमार 35 बॉल में 8 छक्के और दो चौके की मदद से 60 रन बनाए।
बल्लेबाजी करते मानो रामपुर टीम के बल्लेबाज।