पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेगूसराय से भटकी बच्ची सूर्यगढ़ा से की गई बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक ऑटो चालक की इंसानियत और सूर्यगढ़ा पुलिस के सहयोग से एक खोई हुई बच्ची अपने मां से मिली। लापता बच्ची की पहचान बेगूसराय जिले के लोहियानगर गांव निवासी अमरजीत पासवान की पुत्री सिमरन कुमारी के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब 11 बजे खेमतरणी स्थान गांव निवासी ऑटो चालक बैजनाथ गोस्वामी के पुत्र जितेन्द्र गोस्वामी सूर्यगढ़ा से बेगूसराय गए हुए थे। वापस लौटने के क्रम में मरांची और हथीदह के बीच सड़क के किनारे आधी रात एक बच्ची ने रोते हुए मदद मांगी। जिसपर उन्होंने पहले बच्चे से पूछताछ की तो उस बच्ची ने कुछ बताया नहीं। इसके बाद चालक बच्ची को अपने साथ सूर्यगढा घर ले आया। शुक्रवार की सुबह चालक ने सूर्यगढा पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस को बच्ची सौंप दी। एएसआई धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए बच्ची से पूछताछ के आधार पर बच्ची से सिर्फ उसके स्कूल सिमबौसिस पब्लिक स्कूल की जानकारी मिल पायी। स्कूल के नाम के आधार पर गुगल मैप के जरिये स्कूल प्रबंधक से संपर्क करने के बाद बच्ची की माता खुशबू देवी सूर्यगढा थाना में संपर्क कर बच्ची को सकुशल बरामदी की। ऑटो चालक की इंसानियत पर बच्ची मां ने उनको दिल से धन्यवाद दिया एवं सूर्यगढा पुलिस को त्वरित कार्रवाई कर बरामद करने के लिए धन्यवाद दिया।

बच्ची की मां खुषबू कुमारी ने बताया कि सिमरण कुमारी गुरूवार को करीब 5 बजे खेलने के लिए घर से निकली थी जिसके बाद से वह घर नहीं आयी। सभी दोस्तों के घर पर खोजबीन की लेकिन नहीं मिली।

सफलता
खबरें और भी हैं...