- Hindi News
- National
- Lakhisarai News Bihar First Bihari First Takes Public Relations Instructions
बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को ले जनसंपर्क का निर्देश
लखीसराय| लोक जनशक्ति पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जॉन मिल्टन पासवान ने 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव और पंचायत स्तर पर जनसंपर्क चलाने का निर्देश दिया। इसके लिए प्रखंड स्तर पर प्रभारी भी नियुक्त किया है। मिल्टन ने बताया कि लखीसराय के लिए महेश पासवान, रामगढ़ चौक अनिल राय, लखीसराय नगर के लिए हाकिम पासवान, बड़हिया के लिए रविशंकर सिंह, पिपरिया के लिए गोविंद पासवान, सूर्यगढ़ा के लिए अमित कुमार एवं चानन प्रखंड के लिए बालेश्वर को प्रभारी मनोनीत किया गया है।