- Hindi News
- National
- Lakhisarai News Change In Weather Dawn Spells Throughout The Day From Morning
मौसम का बदला मिजाज, सुबह से पूरे दिन रूक-रूक कर होती रही बुंदाबांदी
शुक्रवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे एवं बूंदाबांदी होने लगी। देर शाम तक रूक-रूक बूूंदाबांदी होती रही। गुरुवार को जिले का तापमान न्यूनतम 18 एवं अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बारिश होने से न्यूनतम तापमान 17 एवं अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम में एक डिग्री एवं अधिकतम मे 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किया गया। बारिश होेने से वातावरण में नमी छाई रही। आर्द्रता 91 प्रतिशत रही। सुबह करीब आठ बजे तक धूप खिली रही। उसके बाद अचानक मौसम में बदलाव आया। बारिश के कारण शहर की गलियां एवं सड़कों पर किचड़ जम गया। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने 15 मार्च तक बारिश की संभवना जताई है।
बारिश से दलहन, गेहूं फसल एवं आम के मंजर को नुकसान हुआ। खेतों में गेहूं की कटनी करने की तैयारी किसान कर रहे थे। बारिश होने से फसल में नमी आ जाने से कटनी कार्य में विलंब होगा। साथ ही उत्पन्न भी प्रभावित होगा। दलहन फसल को भी क्षति हुई है। बारिश से आम का मंजर को नुकसान हुआ है। इस माह में कड़कती धूप के बजाय बारिश होने से किसानों को अधिक नुकसान उठाना पड़ा।
बारिश से बचने के लिए छाता का सहारा लेतीं युवती।