पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रभात फेरी निकालते आंगनबाड़ी के बच्चे।

रामगढ़ चौक| प्रखंड अंतर्गत पोषण पखवाड़ा सप्ताह को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के द्वारा प्रभातफेरी निकालकर पोषक क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। गरसंडा ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 9 महादलित टोला में पोषण पखवाड़ा को लेकर सेविका ममता कुमारी, सहायका मीरा देवी, आशा नूतन कुमारी एवं दर्जनों बच्चों ने तख्ती बैनर एवं कुपोषण के बचाव का नारा लगाते हुए अपने क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी आंगनबाड़ी केंद्र से पूरे महादलित टोला होते हुए पूरे पोषक तक निकाला गया। जिसमें बच्चों के द्वारा नारा लगाया जा रहा था- मां के दूध में अमृतधारा, बच्चों को हो पूर्ण विकास।
खबरें और भी हैं...