पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chanan News Colorful Pitchers Masks And Readymade Clothing Shops Rose In Excitement

रंग-बिरंगी पिचकारियां, मुखौटों और रेडिमेड कपड़ों की दुकान में बढ़ी रौनक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों का त्योहार होली को लेकर प्रखंड के स्थानीय मननपुर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। रविवार को होली से संबंधित समानों की खरीदारी के लिए स्थानीय बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। खासकर पिचकारी, रंग, रेडिमेड कपड़े की दुकानों, मॉल, किराना दुकानों पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा।

पिचकारियों, मुखौटों, रंग-गुलाल की अस्थाई दुकानें बाजार में सज चुकी हैं। पिचकारी की दुकान पर 20 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक है। सामान्य पिचकारियों से लेकर भीम, मोटू पतलू, मॉनटीनो, छोटा भीम, होली धमाल, पुचपुच पिचकारी, टंकी पिचकारी, पाइप गन, बोतल पिचकारी आदि पिचकारियां हैं। दुकानदार संजीव ने बताया कि कीमती पिचकारियों की डिमांग कम है। कम दाम वाली पंप पिचकारियों की मांग अधिक है। वहीं चश्मा 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक का है। मैजिक बैलून एक मिनट में 112 पीस फूलने वाला बैलून भी बाजार में है। इसकी कीमत 120 रुपये है। वहीं कुणाल ने बताया कि मुखौटों में चोर, डाकू, शेर, डॉरीमन, मिक्की माउस, बाघ, बिल्ली, चूहा, मालिंगा, मुर्गा, कैटरीना आदि है।

होली को लेकर रेडिमेड कपड़े की खरीददारी करते ग्राहक।
खबरें और भी हैं...