पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhisarai News Decision To Take The Certificate Of Trained Physicians Out Of The Hands Of Cs

प्रशिक्षित चिकित्सकों का सर्टिफिकेट सीएस के हाथों से लेने का निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखीसराय| सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता सह ग्रामीण चिकित्सक के बैनर तले गुरुवार को भारतीय ग्रामीण प्रशिक्षित चिकित्सकों की बैठक डॉ राम प्रकाश मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षित चिकित्सकों का सर्टिफिकेट समारोह के तहत सिविल सर्जन के हाथों से लिया जाय। उन्होंने सरकार से मांग किया कि जिस उद्देश्य से प्रशिक्षण देकर ग्रामीण चिकित्सक काे सर्टिफिकेट दिया गया, उसे तुरंत ग्रामीण चिकित्सा सेवा से जोड़ा जाए। अभी तक जहां देश का मूल आबादी निवास करती है, वहां स्वास्थ्य सेवा नहीं पहुंची है। आज की बैठक में लखीसराय जिले के दूर-दराज के सभी ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया और अपनी अपनी समस्याओं को रखा। बैठक में राम प्रकाश मंडल,डॉ. पी. कुमार, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ वीरेंद्र कुमार,डॉ. राजेश कुमार, डा. परशुराम कुमार, डा. बबलू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...