- Hindi News
- National
- Lakhisarai News Demand For Investigation Of Crores Of Scam In Phed Department
पीएचईडी विभाग में करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
लखीसराय| पीएचईडी विभाग में करोड़ों के हुए घोटाले की जांच की मांग की गई है। बिहार प्रदेश शोषण मुक्ति सेना ने घोटाले की जांच निगरानी या किसी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की नेतृत्व वाली टीम से कराए जाने की मांग की राज्य सरकार से की है। कहा कि पूर्व के विभागीय कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार के कार्यकाल में करोड़ों रुपये की हेराफरी हुई है।
मुक्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष किशारी प्रसाद महतो ने कहा कि जब विनोद कुमार का अधीक्षण अभियंता के पद पर माेतीहारी स्थानांतरित हुए तो अपने प्रभाव एवं पैसे के बल पर मामले को रफा-दफा करने की नीयत से अपने चहेते को लखीसराय में पदस्थापित करवाया। उन्होंने पीएचईडी विभाग के संयुक्त सचिव को भेजे गए पत्र में हर घर नल का जल योजना सहित अन्य योजनाओं में करोड़ों की हेराफेरी हुई है।