ट्रेन से देसी और विदेशी शराब किया बरामद
लखीसराय| मद्य निषेध विभाग की टीम ने ट्रेन जांच के दौरान लावारिस हालत में विदेशी शराब और देसी शराब की खेप को बरामद किया है। धंधेबाज भनक पाकर फरार होने में सफल रहा। अधीक्षक उत्पाद शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि सियालदह सीतामढ़ी एक्सप्रेस में जांच में मननपुर से किऊल जं. के बीच चलाए गए अभियान में सफलता हाथ लगी है। उत्पाद पुलिस ने 750 एमएल का सात इम्पीरियल ब्लू, 375 एमएल का 12 पीस के अलावा 300 एमएल का 30 पीस चैम्पियन देसी एवं 600 एमएल का 20 पीस हीरो देसी शराब के बरामद किया गया। वहीं एक ब्लंडर में बंद 25 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। दूसरी ओर अमहरा थाना क्षेत्र के गंगटा गांव में 40 लीटर महुआ शराब और 400 किलो जावा महुआ बरामद किया है।