पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhisarai News Devotees Played Holi With Lord Shyam Gulal Devotees Flew Into The Temple Took The Joy Of Radha Krishna39s Dance And Cold

प्रभु श्याम संग भक्ताें ने खेली होली, मंदिर में उड़े गुलाल भक्तों ने लिया राधा-कृष्ण के नृत्य व ठंडई का अानंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के श्याम मंदिर में नृत्य और गीतों के बीच झूमते-नाचते रहे श्रद्धालु

राधा-कृष्ण की रास फूलों की वर्षा और उड़ते गुलाल। श्याम मंंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रभु श्याम संग श्रद्धालुओं ने होली खेली। ठंडई का अानंद लिया। एक ओर डांडिया तो दूसरी ओर शिव एवं पार्वती के रूप में राधा-कृष्ण का नृत्य लोगों के आकर्षण का केन्द्र था।

प्रभु श्याम के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर होली में रंग में रंग गया था। काेलकाता के कलाकर सुजाय की टीम ने मथुरा एवं वृन्दावन की होली की याद ताजा कर दी। देर रात तक चले कार्यक्रम में राजस्थानी मारवाड़ी समाज की महिलाएं प्रभ़ु संग होली खेली। श्याम के शिव के रूप में आना श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा था।

राधा कृष्ण के महारास के रंग में रंगे श्रद्धालु

राधा कृष्ण की महारास पर श्रद्धालु कायल हुए। प्रभु एवं राधा की होली का बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी गवाह बने। मॉजूद श्रद्धालु भी नाचने व थिरकने के लिए मजबूर हो गए। कृष्ण ने पुरूषों को एवं राधा ने महिलाओं को अपने साथ उपस्थित श्रद्धाुओं को खूब नचाया।

इनकी रही भूमिका| श्याम मंदिर आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय बंका, मंत्री राजेश हरितवाल, आशोक राजगढ़िय, सतीश बंका, अनिल शर्मा, प्रदीप चौधरी का बड़ा योगदान रहा।

श्याम मंदिर में नृत्य करते राधा-कृष्ण के रूप में कलाकार और उपस्थित श्रद्धालु।

कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
खबरें और भी हैं...