पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किया गया पोशाक राशि का वितरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चानन | जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र के नामांकित बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण किया गया। केंद्र संख्या 252 पर सेविका क्रांति सिंह एवं वार्ड सदस्य पिंटू विश्वकर्मा की देख रेख में पोशाक राशि का वितरण किया गया। वहीं उपस्थित अभिभावकों से उक्त राशि से अविलंब बच्चों का पोशाक बनवाने की अपील की गयी। बच्चों के अभिभावकों से कहा कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से केंद्र पर भेजें ताकि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का शत प्रतिशत लाभ आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे एवं इसके लाभुकों को मिल सके। इसके अलावा केंद्र संख्या 203 पर रूबी रानी,201 पर रेखा,202 पर पूनम कुमारी,204 पर शर्मिला कुमारी,278 पर पूजा कुमारी सहित अन्य केंद्रों पर पोशाक राशि का वितरण किया गया।
खबरें और भी हैं...